झारखंड: बीडीओ सहित मुखिया पति व रोजगार सेवर पर दर्ज की होगी FIR, विभागीय कार्रवाई भी होगी, पंचायत सेवक आत्महत्या मामले में कार्रवाई की तैयारी

Jharkhand: FIR will be lodged against BDO, Mukhiya's husband and employment servant, departmental action will also be taken, preparations for action in Panchayat Sevak suicide case

गिरिडीह। BDO, पीएम आवास के बीसी, रोजगार सेवक और मुखिया पति के खिलाफ मामला दर्ज होगा। डुमरी प्रखंड के बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एक्शन की तैयारी है। दरअसल शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए प्रशासनिक अफसर पहुंचे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के साथ सरिया-बगोदर के एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ सुमित प्रसाद व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि पंचायत सेवक ने आत्महत्या की तो निश्चित तौर पर वह सिस्टम जिम्मेदार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होने कहा कि सुखलाल को मरने के लिए मजबूर किया गया। वार्ता में इस बात पर भी सहमति बनी है कि मृतक के परिजनों को 15 दिनों के अंदर नौकरी दिया जायेगा। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने में कोताही बरती जा रही थी।उन्होंने कहा कि जब विधायक की तरफ से दवाब बनाया गया, तब जाकर बयान के लिए रांची पुलिस पहुंची।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वार्ता के दौरान तीन तीन बार मंत्री से फोन पर बात की गई। जिसके बाद ये तय हुआ कि न सिर्फ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी बल्कि विभागीय कार्रवाई भी होगी। वहीं 15 दिनों के अंदर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जायेगी। परिजनों को पावना समेत अन्य राशि का भुगतान होगा।

 

आपको बता दें कि बता दें कि बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर में ही आत्महत्या की कोशिश की थी। बाद में उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया गया, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार की रात को लाश डुमरी पहुंची तो लोग शव के साथ धरना पर बैठ गए। सोमवार को विधायक पहुंचे और वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।

Related Articles

close