रांची: पुलिस व वन्यकर्मियों पर जानलेवा हमला, करंट लगाया, लाठी व मिर्ची पाउडर का हुआ इस्तेमाल

Ranchi: Deadly attack on police and forest workers, electric shock, lathi and chilli powder used

रांची। पुलिसकर्मियों और वन विभाग की टीम को जान बचाकर भागना पड़ गया। पुलिस व फारेस्ट की टीम एक रेस्क्यू के लिए गयी हुई थी, लेकिन उसी वक्त बवाल शुरू हो गया। मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। जानकारी के मुताबिक एक युवक ने बंदर को घर में कैद कर रखा था और जब उसे छुड़ाने पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची, तो उस पर हमला कर दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक हमले में करंट, लाठी और मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया गया। अब आरोपी देवाशीष पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 अप्रैल की है जब रांची के हरमू इलाके में रहने वाले देवाशीष पाल के खिलाफ शिकायत मिली कि उसने एक बंदर को अपने आवास में कैद कर रखा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम उसके घर बंदर को रेस्क्यू करने पहुंची, लेकिन रेस्क्यू के बजाय टीम को करंट के झटके, लाठी और मिर्ची पाउडर का हमला झेलना पड़ा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब आरोपी खुद रांची के सीनियर एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां बातचीत के दौरान एसएसपी ने उसकी पहचान कर ली और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर कैद बंदर को भी रेस्क्यू कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

 

आखिर क्यों रख रहा था बंदर?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है और उसे बंदरों के साथ विशेष लगाव है। हालांकि, वन्य जीवों को अवैध रूप से घर में रखना वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन है, और इस मामले में भी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

close