SP का भी डर नहीं : पुलिस अधीक्षक बंगले के बाद जमकर गोलीबारी, दौड़ा दौड़ाकर मारी गयी गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

No fear of even SP: Heavy firing outside the Superintendent of Police's bungalow, bullets fired after chasing, police busy in investigation

Crime news : बदमाशों को अब किसी का भी डर नहीं रह गया है। एसपी बंगले के बाहर जमकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में दो युवकों को गोली मारी गयी है। घटना बिहार के सीवान जिले की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एसपी आवास से 5 कदम की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। साथ ही एक अन्य युवक को भी गोली लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज मोड़ से होकर एक व्यक्ति घर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोलीबारी की इस घटना में युवक नीचे गिर गया। जिसके बाद अपराधियों ने उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखते हुए घायल को पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में एक और युवक घायल हुआ है, जिसका नाम डेविल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

 

इधर, गोलीबारी की इस घटना में गुस्साए ग्रामीणों ने हॉस्पिटल रोड जाम कर दिया था। लोगों का आरोप है कि जब एसपी बंगले के बाहर इस तरह की वारदात हो सकती है, तो लोग कहां सुरक्षित हैं। पुलिस ने दावा कियाहै कि इस घटना का जल्द ही उदभेदन कर लिया जायेगा।

Related Articles

close