रांची …जब ट्रेन में मंत्री दीपिका सिंह की पूर्व सीएम रघुवर दास से हुई मुलाकात, रांची लौटने के दौरान दोनों नेताओं में काफी देर तक होती रही बातें, जानिये क्या-क्या…

Ranchi... When Minister Deepika Singh met former CM Raghuvar Das in the train, both the leaders kept talking for a long time while returning to Ranchi, know what all...

रांची: यूं तो झारखंड की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस परस्पर घोर विरोधी हैं। लेकिन जब कभी राजनीति से भरे दोनों दलों के नेताओं की होती है, तो वहीं आत्मीयता और आदर के भाव के एक-दूसरे के प्रति नजर आते हैं। ऐसा ही एक नजारा रांची आ रही एक ट्रेन में भी दिखा। जब झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल हुआ यूं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल परगना के दौरे पर थे, जबकि दीपिका पांडेय सिंह भी अपने गृह क्षेत्र के दौरे से वापस लौट रही थी। रघुवर दास को भी रांची लौटना था, जबकि दीपिका पांडेय भी रांची वापस आ रही थी। इसी दौरान रविवार को दुमका से रांची लौटने वक्त झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह से ट्रेन में मुलाकात हुई।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्रेन में मुलाकात के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और फिर उनके साथ राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। ट्रेन में हुई इस मुलाकात की एक तस्वीर आयी है। ये तस्वीर खुद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर तस्वीर पोस्ट किया है।

 

रांची यात्रा के दौरान ट्रेन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से आत्मीय भेंट हुई। इस मौके पर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Related Articles

close