दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट: जानिए कैसी है तबियत और क्या है परेशानी

Big update on the health of Dishom Guru Shibu Soren: Know how is his health and what is the problem

Ranchi: झारखंड के  बड़े नेता शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के अटकलों का बाजार गर्म हैं। वहीं विपक्ष उनके स्वास्थ्य बुलेटिन जेरी करने की मांग कर रही थी। राज्य भर में गुरुजी के जल्द स्वस्थ्य होने की प्राथना भी की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा

इसी बीच रघुवर दास ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अच्छी नहीं है. उनको हल्का पैरालिसिस अटैक आया है. यह जानकारी भाजपा नेता रघुवर दास ने साझा की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत के आधार पर बताया है कि गुरु जी को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है. प्रार्थना है कि बाबा जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में जुटें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि पिछले दिनों गुरु जी को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली ले जाया गया था. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. उनकी किडनी में इंफेक्शन है. ब्रोंकाइटिस की भी शिकायत है.

फिलहाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन के अलावा परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं. झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत पार्टी के कई सीनियर लीडर दिल्ली पहुंच चुके हैं. मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री संजय सिंह यादव भी दिल्ली गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले 26 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अस्पताल पहुंचीं थीं. उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की थी. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी दिल्ली जाकर उनका कुशल क्षेम ले चुके हैं. फिलहाल गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close