“जिसे समझा था साला… निकला दुल्हन का असली पति! शादी की रात गहने-नकदी लेकर भाग गई नई नवेली दुल्हन”

बड़वानी (मध्यप्रदेश)। शादी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा झटका लगेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। बड़वानी जिले से सामने आई इस घटना में एक युवक की नई-नई दुल्हन शादी की रात ही गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। परतें खुलीं तो सारा मामला एक संगठित ठगी गैंग की करतूत निकला, जिसमें दुल्हन से लेकर ‘साला’ और ‘ससुर’ तक सब फर्जी थे।

शादी के बाद गायब हुई दुल्हन:

नान सिंह नाम के युवक की शादी आदिवासी रीति-रिवाज से आसमा नाम की लड़की से करवाई गई थी। शादी की रस्में पूरी हुईं और विदाई भी हो गई। लेकिन कुछ देर बाद दुल्हन आसमा यह कहकर बाहर गई कि जरूरी सामान भूल आई है — फिर न वो लौटी और न ही उसके कथित रिश्तेदार।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साला नहीं, निकला दुल्हन का असली पति!

जब दूल्हा नान सिंह को सुबह तक कोई खबर नहीं मिली, तो जांच-पड़ताल शुरू की गई। तब पता चला कि जिस ‘साले’ को वह घर का सदस्य मान रहा था, वह दरअसल दुल्हन आसमा का असली पति रामदास था। शादी के समय वह साला बनकर रोते हुए विदाई में शामिल हुआ था ताकि किसी को शक न हो।

गिरफ्तार हुए 5 आरोपी:

इस शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गैंग का खुलासा और बाकी पीड़ितों की तलाश:

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के इरादे से शादी के नाम पर ठगी करता है। यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुका है।
पुलिस को संदेह है कि गैंग ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह शिकार बनाया है और इस दिशा में गहन छानबीन जारी है।

Related Articles

close