झारखंड में सोनम कांड: जीजा संग रंगरेलियां मना रही थी बीबी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, तो पत्नी ने आशिक संग मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Sonam scandal in Jharkhand: Wife was having fun with brother-in-law, husband caught them red-handed, wife along with her lover killed him

Jharkhand sonam kand: झारखंड में “सोनम कांड रिटर्न” हुआ है। पत्नी को जीजा के साथ रंगरेलियां मनाते जब पति ने पकड़ा, तो जीजा और बीवी ने मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मामला झारखंड के गोड्डा के पौड़ैयाहाट का है, जहां मुर्गाबनी के सहबुल अंसारी की पत्नी मोहसिना बीवी ने जीजा घुटन अंसारी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सहबुल अंसारी मजदूरी का काम करता है। घटना वाले दिन वह काम कर जब घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी ने पति का पैर पकड़कर उसे गिरा दिया। बाद में जीजा ने गला दबाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को बाहर फेंक दिया। इस घटना की सूचना सहबुल अंसारी के बड़े बेटे अताउल अंसारी ने ग्रामीणों को दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बेटे ने बताया कि उसकी मां और मौसा ने मिलकर उसे भी धमकी दी थी और कहा था कि अगर पुलिस को इसकी सूचना दी तो उसे भी मार डाला जाएगा। ग्रामीणों ने जब घटना की जानकारी पुलिस को तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिर शव का पंचनामा तैयार किया। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक सहबुल अंसारी की शादी बांका के रानीडीह फूलन टोला में हुई थी। मोहसिना के साथ सहबुल साल 2010 में शादी के बंधन में बंधा था। सहबुल के दो बच्चे हैं, दोनों में से एक की उम्र 10 साल और दूसरे की उम्र 5 साल है। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी प्रेमी जो महिला का जीजा बताया जा रहा है उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

close