“बेवफा बीबी और उसका प्रेमी मेरी मौत का जिम्मेदार” जान देने से पहले कारोबारी ने बनाया अपना VIDEO, फिर मोबाइल का कोड बताकर…

"Unfaithful wife and her lover are responsible for my death" Before committing suicide, the businessman made a video of himself, then told the code of the mobile...

Crime News : कौन कहता है की मर्द को दर्द नहीं होता? कौन कहता है कि सिर्फ पुरुष ही बेवफा होते हैं? कौन कहता है कि सिर्फ प्रताड़ित महिला ही होती है? अगर इन सवालों का जवाब आपको नहीं मिल रहा है तो आपको यूपी के हरदोई की एक घटना के बारे में जरूर जानना चाहिए। जहां एक कारोबारी ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर अपनी जान दे दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला यूपी के हरदोई के मोहल्ला सराय थोक पश्चिम का है, जहां मछली व्यापारी सुमित ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फंदा लगाने से पहले सुमित ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वह कह रहा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसका प्रेमी है। वीडियो देखने के बाद भड़के परिजनों ने पोस्टमार्टम रूम के बाहर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुमित कश्यप की 3 साल पहले मोहल्ले की ही मानसी कश्यप से शादी हुई थी। सुमित कश्यप के भाई का आरोप है कि मानसी का किसी दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था, जिससे वह घंटे बातचीत करती थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके चलते सुमित और उसकी पत्नी मानसी के बीच लगातार भी बात होता था। मानसी अपने पति सुमित से मारपीट भी करती थी। सुमित के भाई अमित के मुताबिक घटना वाले दिन सुमित ने अपने दूसरे भाई नीरज और दोस्त शुभम को फोन किया और बताया कि उसे अगर कुछ हो जाए तो इसके लिए उसकी पत्नी और उसका प्रेमी जिम्मेदार होगा।

 

मानसी ने सुमित से शुक्रवार को भी मारपीट की थी। इससे आहत होकर सुमित ने फांसी लगा ली घटना से पहले उसने वीडियो भी बनाया। इस मामले में मानसी और उसके कथित प्रेमी हर्षित सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

आत्महत्या करने से पहले सुमित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खड़े होकर वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसका प्रेमी है। यही नहीं सुमित ने मोबाइल खोलने के लिए मोबाइल का कोड भी बताया। 7 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।

Related Articles

close