ब्रेकिंग: धनबाद में बड़ा खान हादसा, 9 लोगों की गई जान, कई लोग अभी भी फंसे, विधायक के ट्वीट से मचा हड़कंप

धनबाद: झारखंड के धनबाद से एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है। हादसे में 9 मजदूरों की जान चली गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू का काम चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अवैध रूप से संचालित हो रही कोयला खदान में खनन के दौरान चाल धंस गई।इस घटना में 9 मजदूर के मारे जाने की खबर है, जबकि कई मजदूर अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

आपको बता दे की कुछ दिन पहले भी एक ऐसी घटना हुई थी, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बाघमारा थाना अंतर्गत ब्लॉक 2 में हुआ है। जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान का मालवा गिरने से घटना हुई। विधायक सरयू राय के ट्वीट के बाद धनबाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया है, हालांकि धनबाद में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। लेकिन,पुलिस प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा थाना के जमुनिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई। अवैध खनन माफिया मृतकों के शव को निपटने में लगे हैं। मैंने इसकी सूचना एसएसपी धनबाद को दी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close