झारखंड: एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म, मानदेय में बढोत्तरी, ओवरटाइम सहित इन चार मुद्दों पर बनी सहमति, गुरुवार से लौटेंगे काम पर

Jharkhand: Ambulance workers' strike ends, consensus reached on four issues including honorarium hike, overtime, will return to work from Thursday

रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म हो गयी है। हड़ताल के तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के साथ ही वार्ता के बाद एंबुलेंसकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। गुरुवार से सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट जाएंगे। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ एंबुलेंसकर्मियों की वार्ता हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में कर्मचारी संघ की चार सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें कुशल श्रमिक के अनुरूप मानदेय देने, अगस्त माह से ईपीएफ लागू करने और ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान शामिल था। इन मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की शुरुआत कर दी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कर्मचारियों को कुशल श्रमिक की श्रेणी के मानदेय व ओवरटाइम भुगतान का निर्देश दिया है। वहीं, अगस्त महीने से ईपीएफ लाभ सुनिश्चित करने तथा 15 हजार से अधिक की राशि पर कर्मियों से कंसेंट लेटर लेने का निर्देश दिया गया। सितंबर माह से ईपीएफ कटौती के साथ वेतन भुगतान करने को कहा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की बैठक में यह भी सहमति बनीं कि जिन कर्मियों को हड़ताल अवधि में हटाया गया था, उन्हें भी पुनः बहाल कर दिया जाएगा। सभी 108 एम्बुलेंस ड्राइवरों को अपने लाइसेंस और ईएमटी कर्मियों को अपने प्रमाण पत्र व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

 

वार्ता के दौरान झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी के एमडी शशि प्रकाश झा, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी अबु इमरान, परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ प्रवीण प्रकाश एवं 108, 104 और एनजीओ के स्टेट नोडल पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सिन्हा की उपस्थिति में कई बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

Related Articles

close