पारा शिक्षक न्यूज: सहायक अध्यापक मोर्चा का विधानसभा घेराव कार्यक्रम स्थगित, जानिये क्यों लिया गया ये फैसला… मोर्चा ने कहा…

Para Teacher News: Assistant Teacher Front's program to gherao the assembly postponed, know why this decision was taken... Front said...

Jharkhand Para Teacher News: झारखंड के पारा शिक्षकों ने अपना विधानसभा घेराव का आंदोलन स्थगित कर दिया है। दरअसल मांगों को लेकर सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने चार से 7 अगस्त तक विधानसभा घेराव को आहुत किया था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

दरअसल देशोंम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्वास्थ्यगत जानकारी सामने आने के बाद सहायक अध्यापक मोर्चा ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि शिबू सोरेन और रामदास सोरेन दोनों की हालत काफी गंभीर है, दोनों आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर ने दोनों की स्थिति को काफी गंभीर बताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि मोर्चा ने कहा है कि सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश इकाई फिलहाल रांची में ही मौजूद रहेगी और विधानसभा सत्र के दौरान अपने मांगों को अलग-अलग स्तर पर पहुंचाकर समस्याओं के निवारण की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि 5 सितंबर से मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करने का ऐलान मोर्चा ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विनोद बिहारी महतो, विनोद तिवारी संजय कुमार दुबे ऋषिकेश पाठक, दिलशाद अंसारी, प्रद्युम्न कुमार सिंह, नरोत्तम सिंह मुंडा, विकास चौधरी, निरंजन, बिलाल अहमद, सुमन कुमार, भागवत तिवारी, बैजनाथ महतो ने कहा कि मोर्चा शिक्षकों की मांगों को लेकर काफी गंभीरता के साथ प्रयास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close