झारखंड पुलिस भर्ती जल्द! 23 हजार से ज्यादा पद खाली, नई नियमावली के साथ होगी सीधी बहाली, प्रमोशन की प्रक्रिया भी होगी पूरी

Jharkhand Police Recruitment soon! More than 23 thousand posts are vacant, direct recruitment will be done with new rules, promotion process will also be completed

Jharkhand Police Vacancy: रांची। झारखंड में पुलिस भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द आ सकती है। झारखंड पुलिस में कुल 82,277 पदों में से 23,673 पद फिलहाल खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए राज्य सरकार ने नई नियुक्ति नियमावली बना ली है और इसे कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर इंस्पेक्टर तक की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें से कई पद सीधी बहाली से, जबकि कुछ पद पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने आरक्षी (सिपाही), उत्पाद सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षक और होमगार्ड के पदों पर संयुक्त भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करते हुए नई नियमावली तैयार की है। इसके साथ ही पुरानी भर्ती विज्ञप्तियों को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब नई नियमों के तहत जल्दी ही नई पुलिस भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भी छूट दी गई है। साथ ही, शारीरिक और शैक्षणिक मापदंडों में भी बदलाव कर प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है।

 

कैसे भरे जाते हैं पद?

• आरक्षी और दरोगा जैसे पदों पर सीधी भर्ती की जाती है।

• सिपाही से जमादार और जमादार से दरोगा तक के 50% पद पदोन्नति के जरिए भरे जाते हैं।

• इंस्पेक्टर स्तर के सभी पद केवल पदोन्नति से ही भरे जाते हैं।

 

अब बस राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी होना बाकी है, जिसके बाद जल्द ही नई बहाली प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे तैयारियों में जुट जाएं, क्योंकि यह मौका लंबे इंतजार के बाद आया है।

Related Articles

close