झारखंड: CM हेमंत का ठेठ किसानी वाला अंदाज, लुंगी लपेटकर उतरे खेत में, धान रोपनी में बंटाया हाथ, इस सादगी ने सभी को बनाया कायल

Jharkhand: CM Hemant's typical farming style, went to the field wearing a lungi, helped in planting paddy, this simplicity impressed everyone

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अपने ठेठ देसी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सीएम सोरेन पारंपरिक लुंगी और गंजी पहनकर खेत में उतरते नजर आ रहे हैं। वे न केवल किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की रोपनी कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण जीवन से अपने जुड़ाव को भी खुले दिल से जाहिर कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानी अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह देसी रूप देखने के बाद लोग उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री खेत में कीचड़ से सने पैरों के साथ धान की रोपनी कर रहे हैं और किसानों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने खेत में रोपनी करने के दौरान पारंपरिक ‘लुंगी’ पहनी हुई थी, जो झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर इस्तेमाल की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों से की बातचीत, समझी समस्याएं

धान रोपने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीण किसानों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और आने वाले दिनों में कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

close