अभी-अभी : महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को कल साबित करना होगा अपना बहुमत… सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश…

मुंबई । कल सुबह महाराष्ट्र विधानसभा की किस्मत तय हो जायेगी। सुबह 11 बजे से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। शाम 5 बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। इससे पहले महाराष्ट्र में कल ही फ्लोर टेस्ट होगा, इसका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कल फ्लोर टेस्ट पर हम रोक लगाने नहीं जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट निर्धारित समय के अनुरूप ही होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद ये साफ हो गया है कि कल ही विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर उद्धव ठाकरे अपना शक्ति परीक्षण करेंगे। हालांकि खबर ये है कि विधानसभा में कल उद्धव ठाकरे अपना संबोधन देंगे और फिर फ्लोर टेस्ट के पहले अपना इस्तीफा दे देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close