इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ 15 अगस्त 2025….पीएम मोदी ने दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण…

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट लंबा भाषण देकर इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण बन गया है। इससे पहले सबसे लंबा भाषण 2024 में खुद पीएम मोदी ने दिया था, जिसकी अवधि 98 मिनट थी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ‘नए भारत’ का विजन2047 तक विकसित राष्ट्र की योजना, और दिवाली तक जीएसटी सुधार जैसे कई बड़े एलान किए।

पीएम मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 11 भाषणों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वो सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू (17 भाषण) से पीछे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 भाषण की मुख्य बातें:

  • GST सुधार का एलान: दिवाली तक छोटे पैक्ड FMCG प्रोडक्ट्स जैसे बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट आदि सस्ते हो सकते हैं।

  • ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र: आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 2047 का रोडमैप: पीएम ने कहा – “2047 दूर नहीं है, हमें एक-एक पल की कीमत समझनी होगी।”

  • नवाचार (Innovation) पर ज़ोर: युवाओं से नए आइडिया के साथ आगे आने की अपील।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि: धारा 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक कदम।

 पीएम मोदी के अब तक के स्वतंत्रता दिवस भाषणों की अवधि:

साल भाषण की अवधि (मिनट में)
2025 103 (अब तक का सबसे लंबा)
2024 98
2016 96
2019 92
2020 90
2023 90
2015 88
2021 88
2018 83
2022 74
2014 65
2017 56 (सबसे छोटा)

Related Articles

close