झारखंड में फिर बारिश…बारिश: मौसम विभाग ने 3 सितंबर तक के लिए जारी कर दिया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Rain again in Jharkhand... Rain: Meteorological Department has issued an alert till September 3, warning of rain and thunderstorms with strong winds

Jharkhand Weather Update : झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मानसून प्रदेश में फिर से रफ्तार पकड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के आसपास दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे प्रदेश में कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग रांची ने 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। 3 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और जमशेदपुर जैसे जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम में ठंडक घुलने लगेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।2 सितंबर के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड में भारी बारिश के संकेत मिले हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है, ताकि बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में सतर्कता बरती जा सके।पिछले 24 घंटों में गुमला जिले के अड़की में सबसे ज्यादा 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, तापमान के मामले में सरायकेला में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

रांची में लगातार भीगता रहेगा मौसम

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में भी 3 सितंबर तक बादल छाए रहने और दो या अधिक बार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 4 और 5 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Related Articles

close