झारखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी …. 5 जुलाई तक बारिश की जारी हुई चेतावनी… धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर सहित इन जिलों में कुछ घंटों में बदलेगा मौसम

रांची। झारखंड में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। झारखंड के उत्तर पूर्व यानि धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडील, जामताड़ा, पाकुड़, और साहेबगंज सहित कई अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जतायी गयी है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दुमका, जामताड़ा, लातेहार और लोहरदगा में जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी और आकाशीय बिजली होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से बारिश भी होगी। राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भाग में बारिश होगी। एक और दो जुलाई को राज्य के सभी स्थानों पर बारिश होगी। इस दौरान गर्जन और वज्रपात होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मौसम विभाग के मुताबिक तीन जुलाई क भी झारखंड में बारिश का मौसम इसी तरह से बना रहेगा। राज्य में 5 जुलाई तक बादल घिरे रहेंगे। रूक-रूक बारिश होगी। वहीं चार और पांच जुलाई को राज्य के लगभग सभी स्थों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिलों मे मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close