“SP से कहो 5 मिनट में कॉल बैक करो, नहीं तो मैं आऊंगी, महिला विधायक ने फोन पर चेताया, कहा, मेरा कॉल अटेंडे करना उनकी ड्यूटी है…

"Tell the SP to call back in 5 minutes, or I will come," the woman MLA warned over the phone, saying it was his duty to attend my calls...

Regional News : विधायक का तेवर देखकर अफसर भी हैरान रह गये। विधायक ने फोन कर एसपी को ही अल्टीमेटम दे दिया,…अगर एसपी साहब 5 मिनट में कॉल बैक नहीं करते हैं, तो मैं उनके आफिस पहुंच जाउंगी। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है। जहां, भूमि विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना का जायजा लिया और अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने एसपी और एसडीएम को फोन कर पीड़ित को न्याय दिलाने का निर्देश दिया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।पीड़ित परिवार के अनुसार, जगदीश सिंह पटेल के बेटे सनी पटेल को इस घटना में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद पुलिस ने शांति भंग का मामला दर्ज किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार दोपहर डेढ़ बजे डॉ. पल्लवी पटेल पीड़ित जगदीश पटेल के घर पहुंचीं और लगभग दो घंटे तक वहां रुकीं। उन्होंने घायल सनी पटेल का हालचाल जाना और शिकायत की प्रति खुद पढ़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत एसपी और एसडीएम को फोन किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी और एसडीएम को दी फटकार

विधायक ने एसपी डॉ. कौस्तुभ को फोन किया, लेकिन कॉल पीआरओ ने उठाई। इस पर पल्लवी पटेल ने कहा कि एसपी से सीधे बात करवाई जाए, वरना वह कार्यालय आकर मीटिंग में उपस्थित हो जाएंगी। इसके बाद एसपी ने कॉल बैक कर विधायक से बातचीत की।डॉ. पल्लवी पटेल ने एसडीएम सदर संतवीर सिंह से भी सवाल किए कि पीड़ित परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की गई और घटना का मौका मुआयना अभी तक क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने पूछा कि अगर दिशा की बैठक में सांसद मौजूद नहीं होते तो टीम गठित नहीं होती, तो अब क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

 

घटना की गंभीरता पर ध्यान

विधायक ने पूछा कि पीड़ित घायल क्यों बैठा है और कागजात क्यों मांगे गए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि विपक्षी पक्ष से रिपोर्ट क्यों नहीं ली गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफसरों को अब शीघ्र कदम उठाने चाहिए और पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है।

 

इंस्पेक्टर और तहसीलदार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी

पीड़ित परिवार के बीच डॉ. पल्लवी पटेल ने इंस्पेक्टर लाइन बाजार सतीश सिंह और तहसीलदार की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की। जब इंस्पेक्टर बिना कैप के पहुंचे, तो विधायक ने भड़कते हुए कहा कि यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने अपनी टीम से कैप मंगवाई और पहनकर खड़ा हुआ।

Related Articles

close