आर्मी जवान की मौत : दिवाली में घर आ रहे आर्मी जवान की भीषण सड़क हादसे में मौत, 2 जवान की हालत गंभीर…

अलवर। अलवर में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई। आर्मी जवान अपने सेना में ही पोस्टेड अपने दो अन्य साथियों के साथ दिवाली की छुट्टी में घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जवानों की कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक जवान की मौत हो गई जबकि 2 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना अलवर जिले के बहरोड़ इलाके में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुई। जानकारी के मुताबिक घायल 2 जवान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन जवानों की सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें एक हवलदार दूसरा लांस नायक है। दोनों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक आर्मी जवान राजकुमार हरियाणा के गुड़गांव जिले के पटौदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह सभी जवान 4 दिन की छुट्टी लेकर अजमेर से नसीराबाद आ रहे थे। पुलिस ने जवान राजकुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक 14 साल पहले राजकुमार भारतीय सेना में शामिल हुए थे। राजकुमार के पिता ओमप्रकाश भी भारतीय सेना से ही रिटायर हुए थे। घायल जवानों में देवेंद्र सिंह बहरोड ढीकवार के रहने वाले हैं जो सेना ने लांस नायक है, जबकि दूसरा जवान विजय सिंह हवलदार के पद पर कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close