झारखंड में मेला दिखाने के बहाने बुलाया…फिर छह युवकों ने मिलकर किया गंदा काम, नाबालिग लड़के भी शामिल
Called on the pretext of showing a fair in Jharkhand... then six youths together did dirty work, minor boys also involved

Jharkhand Crime News । झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक इलाके में बड़ी ही सनसनीखेज वारदात हुई है। तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवती को उसके मौसेरे भाई ने मेला दिखाने के बहाने बुलाया, जिसके बाद अन्य युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
इस घिनौनी घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हालांकि, चार आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
मेला दिखाने के बहाने बुलाया, फिर हुआ अपहरण
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता और उसका मौसेरा भाई पिछले सात महीनों से आपसी संपर्क में थे और दोनों के बीच करीबी संबंध भी थे। 30 सितंबर को मौसेरे भाई ने युवती को मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाया। दोनों शाम को मेले में गए, लेकिन लौटते वक्त रास्ते में अन्य युवकों ने दोनों को घेर लिया।
बताया गया कि चार युवक युवती को जबरन सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान मौसेरे भाई को भी जबरन कुछ दूरी तक ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला तमाड़ थाना में दर्ज कराया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौसेरे भाई समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार वयस्क हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी वही युवक है जिसने युवती को घर से बुलाया था। हालांकि, उसके खिलाफ दुष्कर्म की सीधी भूमिका नहीं पाई गई, लेकिन घटना की साजिश और युवती को बुलाने में उसकी संलिप्तता के चलते उसे भी आरोपी बनाया गया है।
चार आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने बताया कि इस जघन्य अपराध में कुल दस आरोपी शामिल थे। अब तक छह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।












