अमीरो की लिस्ट में नीचे फिसले Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस…अरबपतियों की लिस्ट रातों-रात उलट-पुलट…

अमीरो की लिस्ट में नीचे फिसले Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस…अरबपतियों की लिस्ट रातों-रात उलट-पुलट…

नई दिल्ली। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अचानक बड़ा भूचाल आया है। Forbes की रियल-टाइम बिलियनायर्स लिस्ट के मुताबिक, Google के को-फाउंडर लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने संपत्ति में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और दुनिया के टॉप-5 अमीरों में जगह बना ली है।
सबसे बड़ा झटका लगा है Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस को, जो अब तीसरे से फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण है Google का नया AI मॉडल Gemini 3, जिसकी सफलता ने दोनों को अरबों डॉलर का लाभ दिलाया।

कौन कहाँ पहुंचा – नई रैंकिंग चौंकाने वाली

Forbes के अनुसार ताज़ा स्थिति इस प्रकार है—

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • एलन मस्क – 460.4 बिलियन डॉलर

  • लैरी एलिसन – 248.4 बिलियन डॉलर

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • लैरी पेज – 246.2 बिलियन डॉलर

  • जेफ बेजोस – 233.5 बिलियन डॉलर

  • सर्गेई ब्रिन – 228.3 बिलियन डॉलर

  • मार्क जुकरबर्ग – 204.0 बिलियन डॉलर

लैरी पेज ने जेफ बेजोस को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि सर्गेई ब्रिन ने मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ते हुए पाँचवां स्थान ले लिया।

बाकी दिग्गजों की स्थिति

  • LVMH के प्रमुख बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार अब भी दुनिया के टॉप धनकुबेरों में शामिल हैं।

  • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (155.4 बिलियन डॉलर)

  • निवेश लीजेंड वॉरेन बफेट (149.0 बिलियन डॉलर)

  • पूर्व माइक्रोसॉफ्ट CEO स्टीव बाल्मर (144.4 बिलियन डॉलर)
    ये सभी अपनी मजबूत स्थिति में बने हुए हैं।

AI ने करोड़ों-अरबों की दुनिया ऐसे हिला दी

AI बूम ने टेक से जुड़े अरबपतियों की किस्मत को घंटों में ऊपर-नीचे करना शुरू कर दिया है।
सितंबर में भी ऐसा ही बड़ा बदलाव देखने को मिला था—जब Oracle के संस्थापक लैरी एलिसन एक रिपोर्ट के चलते एलन मस्क को पछाड़कर कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।रिपोर्ट्स में दावा था कि OpenAI आने वाले 5 सालों में Oracle से 300 अरब डॉलर की सर्विस खरीदेगी।AI सेक्टर की यह तेज़ी आने वाले महीनों में अरबपतियों की रैंकिंग को और भी हिला सकती है।

Related Articles

close