झारखंड में मौत का तांडव! सेल्फी लेने की एक भूल और हाथी ने गार्ड को …, 24 घंटे में 5… VIDEO वायरल
रामगढ़ में बिछड़े हाथी का कहर, महिलाओं , नाबालिग और बुजुर्ग गंभीर घायल, इलाके में दहशत

रामगढ़ (झारखंड)। छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी हाथियों का आतंक लोगों के लिए काल बनता जा रहा है। रामगढ़ वन प्रमंडल के कुजु वन क्षेत्र में मंगलवार को जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। elephant ne जबकि एक नाबालिग बच्ची और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं।
सबसे भयावह मामला तब सामने आया, जब सीसीएल का एक सुरक्षा गार्ड हाथी के बेहद पास जाकर सेल्फी लेने लगा। यह एक पल की लापरवाही उसकी जिंदगी की आखिरी गलती बन गई।
सेल्फी का शौक बना मौत की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड हाथी के करीब पहुंचकर मोबाइल से वीडियो और सेल्फी बनाने की कोशिश कर रहा था। अचानक हाथी भड़क उठा और गार्ड को सूंड से उठाकर पटक-पटककर रौंद दिया।
इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग इधर-उधर जान बचाकर भाग रहे हैं, कोई चिल्ला रहा है— “भगाओ… भगाओ…”, लेकिन हाथी के सामने जाने की किसी में हिम्मत नहीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड की मौत हो चुकी थी।
एक ही हाथी, पांच जिंदगियां खत्म
वन विभाग के अनुसार, यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था, जिसके बाद उसने पूरे इलाके में आतंक मचा दिया।
मंगलवार को हुई घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण इस प्रकार है—
-
दोपहर 2:15 बजे – आरा सारूबेड़ा में सीसीएल सुरक्षा गार्ड अमित कुमार (32) को हाथी ने पटककर मार डाला। अमित की शादी तय हो चुकी थी।
-
रात 10:30 बजे – बाइक से जा रहे अमूल महतो पर हमला, मौके पर मौत।
-
महिला मृतक –
-
पार्वती देवी (वेस्ट बोकारो)
-
सावित्री देवी (आरा कोलियरी)
-
-
सुबह 5:30 बजे – खलिहान जा रहे शनिचरवा मुंडा (40) गंभीर रूप से घायल हुए, रिम्स में इलाज के दौरान मौत।
नाबालिग बच्ची और बुजुर्ग घायल
-
सुबह करीब 5 बजे, मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग रवीना कुमारी पर हाथी ने हमला किया।
-
दोपहर में कोयनारडीह निवासी वृद्ध कमल महतो भी हाथी की चपेट में आ गए।
दोनों का इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इलाका बना दहशत का केंद्र
जिदू, हेसलाबेड़ा और कोयनारडीह गांवों में हाथी ने रात से लेकर सुबह तक आतंक फैलाया। लोग घर से निकलने में डर रहे हैं, स्कूल और कामकाज प्रभावित है। वन विभाग और पुलिस की टीमें हाथी पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा और डर दोनों चरम पर हैं।












