Weather Update: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

रांची: झारखंड में मानसून खत्म होने की कगार पर है लेकिन मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में राहत की उम्मीद से इनकार किया गया है। झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 16 अक्टूबर तक मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। झारखंड में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड की राजधानी रांची समेत दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ साहिबगंज, धनबाद, जमशेदपुर आदि जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि उत्तर-पूर्व और उसके आसपास की बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। जिसका असर झारखंड समेत पड़ोसी राज्य बिहार में भी देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 से 15 अक्टूबर तक मानसून वापसी की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र रांची ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर आगामी दिनों देखने को मिल सकता है। यही नहीं 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। जिससे वर्षा होने की पूरी संभावना है। बंगाल की खाडी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बन जाते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है। हवा के रूख में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

रांची में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और एकाध बार हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में 10 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस देवघर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में तेज धूप के कारण सामान्य 30 डिग्री से 1.7 डिग्री अधिक यानी 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close