जवान सहित चार की मौत: भीषण बस हादसा, छुट्टी में घर आ रहे जवान सहित चार की मौत, तेज रफ्तार बस ने गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, चारों की मौके पर…

Four people including a soldier died in a horrific bus accident, four people including a soldier returning home on leave died, a speeding bus hit the car, all four died on the spot...

Jawan Accident : एक भीषण बस दुर्घटना की खबर आ रही है। इस दुर्घटना में में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सीआरपीएफ जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बस में सवार एक जवान छुट्टी पर जा रहा था।

ये बस हादसा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुई, जहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर जखानी के पास हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादस तब हुआ, जब एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े टाटा मोबाइल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक बस चालक एक मोटरसाइकिल से होने वाली भिड़ंत को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान नियंत्रण खोने से बस सीधे खड़े वाहन में जा घुसी। हादसे के वक्त टाटा मोबाइल का टायर बदल रहे तीन नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, बस में सफर कर रहे सीआरपीएफ के एक जवान ने भी इस भीषण टक्कर में अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजमार्ग पर इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि टाटा मोबाइल सड़क किनारे खड़ी थी और तीन लोग उसका पंचर टायर बदलने में व्यस्त थे।

उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक अनियंत्रित बस उनकी ओर आ रही है। बस ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि इन तीनों नागरिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close