दो शिक्षक की मौत, 10 छात्रों की हालत गंभीर, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, शिक्षिका सहित चार शिक्षक की भी हालत गंभीर

Two teachers dead, 10 students in critical condition, school bus hit by truck, four teachers including the female teacher in critical condition

School Bus Accident: भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा स्कूली बच्चों की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। घटना बिहार के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र की है। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे शैक्षणिक भ्रमण को मातम में बदल दिया।

हादसे की ये घटना कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बढोना की है, जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक पटना टूर पर जा रहे थे, तभी मोहनिया-आरा पथ पर परसथुआ के समीप उनकी बस की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय (भैंसहर, कैमूर) और बीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह (बगहवा, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों शिक्षकों के निधन की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गए।

इस घटना में 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए। सभी को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में चार अन्य शिक्षक—विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और शिक्षिका ललिता कुमारी—भी जख्मी हुए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और आवश्यक उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनिया-आरा पथ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close