झारखंड में मौसम अलर्ट : प्रदेश के कई जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, आंधी, तूफान व वज्रपात की चेतावनी, देखिये किन-किन जिलों में जारी हुई चेतावनी

Weather alert in Jharkhand: Heavy rain alert, storm, hurricane and lightning warning in many districts of the state, see which districts have been issued the warning.

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ लोगों को गर्मी से राहत दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। जहां देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात ने मौसम को सुहावना बना दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान रांची के अलावा बोकारो, गोड्डा और जमशेदपुर में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक के कई हिस्सों में रात के समय तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं, दोपहर बाद करीब 3 बजे के आसपास मौसम में अचानक बदलाव देखा गया और वातावरण ठंडा व खुशनुमा हो गया। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली, खासकर रांची और उसके आसपास के इलाकों में। बारिश के साथ लगातार बिजली की कड़क और वज्रपात ने लोगों में डर का माहौल बना दिया। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि लोगों को अपनी गाड़ियां बीच रास्ते में रोककर बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा। करीब दो घंटे तक आसमान में गड़गड़ाहट की आवाजें गूंजती रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कोडरमा में सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 

इधर, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ और कोडरमा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close