झारखंड : जसीडीह थाना प्रभारी और एएसआई पर गिरी गाज…रिश्वत के खेल का पर्दाफाश होने से महकमे में हड़कंप

Jharkhand: Action taken against Jasidih police station in-charge and ASI... Department in turmoil as bribery racket exposed

Deoghar Police Action : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों पर सख्त कदम उठाया है। इस मामले में थाना प्रभारी समेत दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। डीजीपी कार्यालय (पीजी शाखा) ने Deoghar के एसपी को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार गांव निवासी अक्षय कुमार पांडेय की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस मुख्यालय के जन शिकायत नोडल अधिकारी को अपनी शिकायत भेजी थी। इसमें जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार और एएसआई कौशलेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें परेशान किया। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई या उन्हें नष्ट करने की कोशिश की गई।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस कार्रवाई से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Deoghar Police Action के तहत पुलिस मुख्यालय ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और इसकी कॉपी एसपी को भेजकर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि आरोपों की गहन जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close