झारखंड में अगले 4 दिन ‘भारी’: ओलावृष्टि और 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट!

The Next 4 Days in Jharkhand Will Be 'Intense': Hailstorms and Gusty Winds at 60 km/h Expected; Meteorological Department Issues Major Alert!

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आने वाला है। रांची मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से 9 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इस दौरान मध्य, दक्षिणी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। रांची में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दक्षिण पूर्वी और मध्य झारखंड में तेज बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कई जिलों में बारिश के संकेत

राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में 9 अप्रैल तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। हाल ही में रामगढ़ में सबसे अधिक 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर, खूंटी, लातेहार और सरायकेला में हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज

रविवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बोकारो में 36.1 डिग्री और देवघर में 35.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि रांची में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा जो सामान्य से कम है।

10 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल के बाद आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी दोबारा अपना असर दिखाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close