महंगाई भत्ता बढ़ा : कैबिनेट से कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, महंगाई भत्ता में हुई बढ़ोत्तरी, कार खरीदने पर अब 1 लाख रुपये की मिलेगी छूट, पढ़िये अन्य फैसले

DA Increase : कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के लिए हित में बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्यकर्मियों का भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। आज हुई बिहार में में सम्राट कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में नए मंत्रियों के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव शामिल हुए। बैठक में बिहार के लाखों सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।

वित्त विभाग की ओर से सरकारी कर्मचारियों के डीए को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, बिहार में सबसे कम 19 हजार रूपये मूल वेतन मिलने वाले कर्मचारियों के वेतन में 390 रूपये की बढ़ोतरी होगी, जबकि 2.25 लाख रुपये मूल वेतन पाने वाले अधिकारियों को हर महीने 4500 रूपये बढ़कर मिलेंगे, इतना ही नहीं, पेशनर्स के मासिक पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार खरीदी पर 1 लाख रुपये की छूट
वहीं एक अहम प्रस्ताव में मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। सरकार ने साल 2030 तक राज्य में 30 प्रतिशत नई गाड़ियों को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य तय किया है, योजना के तहत निजी और व्यावसायिक दोनों प्रकार की गाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य में चार्जिंग स्टेशन डेवलप किए जायेंगे।

नये कॉलेजों को भी मंजूरी
कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत तीन नये डिग्री कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी। इन कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मियों के कुल 132 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इस मामले में सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा विभाग ने जहानाबाद के शिक्षक मो. इरशाद अंसारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए नामित करने का फैसला किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीण एसपी के पदों को मिली मंजूरी
आज बैठक में राज्य के बेहद अपराध और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान में ग्रमीण एसपी के पदों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े जरूरी फैसले लिए गए।

वैशाली में 100 एकड़ जमीन अधिग्रहण की मंजूरी
कैबिनेट ने आज वैशाली जिले में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना होने वाले है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई. साथ ही NIFTEM कैंपस की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को फायदा हो सकेगा. उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा और कौशल मिल सकेगा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी डेयरी परियोजना को भी मंजूरी मिली. इसमें हर रोज 84 हजार लीटर दूध प्रसंस्करण, दही, मक्खन और अन्य दुग्ध उत्पादों के उत्पादन की व्यवस्था होगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close