झारखंड: पिता है या हैवान! बेटी को ब्लैकमेल कर मैनेजर पिता ने अपनी ही बेटी की आबरू लूटी, मां की FIR पर पिता गिरफ्तार

दुमका/1.6.26। झारखंड के दुमका से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। बेटी के दुष्कर्म के आरोप में मैनेजर पिता को दुमका पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिता झारखंड के दुमका में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। 4 महीने पहले ही उनका तबादला दुमका में हुआ था।  15 वर्षीय बेटी के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी दुमका शहर के कड़हरबिल स्थित किराए के मकान से किया गया है।

दुमका पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गयी है। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया है कि 15 साल की बेटी पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव में रह रही थी। डिप्रेस्ड होकर बेटी ने कुछ महीने पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। बेटी को इलाज के पहले दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।ॉ

बाद में पति-पत्नी अपनी बेटी को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरू स्थित वेल्लोर गये। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी की काउंसलिंग की। उसने डॉक्टर के सामने पिता की घिनौनी करतूत का खुलासा किया।  जब महिला डॉक्टर ने बेहद प्यार से अकेले में पूछताछ की, तो किशोरी ने फूट-फूट कर अपनी आपबीती सुनाई।

उसने बताया कि उसका पिता पिछले 3 साल से लगातार शोषण कर रहा है। जब भी उसने इसका विरोध किया तो पिता ने यह धमकी दी कि, अगर मां को इसके बारे में बताया तो वह उसकी मां को हमेशा के लिए छोड़कर कहीं और चला जाएगा। अपनी मां का घर ना उजड़े, इसलिए वह मासूम चुपचाप इस भयानक दरिंदगी को सहती रही। इसी घुटन के कारण वह डिप्रेशन में चली गई।

बेटी की आपबीती सुनकर मां ने तुरंत बेंगलुरु से ही पुलिस में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई।बाद में दुमका लौटने पर 31 मई को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में पति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया। सोमवार को बंगाल पुलिस दुमका पहुंची और नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया।

वहीं मैनेजर पिता ने कहा है कि वह पूरी तरह बेगुनाह है उसका दवा है कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध लंबे समय से नहीं चल रहे हैं बेटी को मोहरा बनाया और साजिश के तहत गिरफ्तार करवाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close