झारखंड TET के अभ्यर्थियों को मिल गयी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाई गयी, जानिये अब कब है लास्ट डेट

रांची। झारखंड के शिक्षक अभ्यार्थियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। जेटेट आवेदन के संदर्भ में अभ्यर्थियों को जैक की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद ने परीक्षा आवेदन आवेदन पत्र और ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब 20 जून 2026 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

जैक के अनुसार कई ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें उन्होंने इस बात का आग्रह किया था कि यह जेटेट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए। उन अभ्यर्थियों में जेटेट 2024 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी उपलब्ध नहीं होने के कारण जेटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाईयां हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अभ्यर्थियों ने वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। परिषद ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए विशेष अवसर दिया जाएगा। आवेदन की सामान्य अवधि समाप्त होने के बाद भी परिषद की वेबसाइट पर उन्हें आवेदन संबंधी सहूलियतें प्रदान की जाएगी।

अगर अभ्यर्थी जेटेट के आवेदन के संबंध में दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हैं तो उन्हें अपना आवेदन पत्र आगे भी भरने की सहूलियत मिल पाएगी। जैक ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। परिषद ने कहा है कि जेटेट के अभियर्थी अधिकारिक वेबसाइट का भी अवलोकन करते रहें, ताकि उन्हें जरूरी जानकारी समय पर मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close