झारखंड पुलिस पर फिर हमला : चोरी का सामान बरामद करने गयी पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी हुए घायल

कोडरमा के चंदवारा में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Koderma police attack, Chandwara theft case, Police team attacked Jharkhand, Crusher theft news, Jharkhand crime news

कोडरमा।  झारखंड में लगता है बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। आये दिन कहीं ना कही पुलिसकर्मियों पर हमले की शिकायत सामने आ रही है। नया मामला कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र का है, जहां चोरी के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई। इस घटना में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

क्रेशर में चोरी के बाद पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, करौंजिया-थाम स्थित अमित सिंह के क्रेशर में सोमवार दोपहर चोरी की घटना हुई थी। क्रेशर संचालक द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सामान चंदवारा के बजरंगबली चौक के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इनवर्टर समेत कई सामान बरामद किए। चोरी गए सामानों में क्रेशर के पुर्जे, मोटर, बैट्री, जेसीबी का स्टील नल, हाइवा का क्लच प्लेट, नकद राशि सहित अन्य उपकरण शामिल बताए गए हैं।

वाहन खड़ा करने को लेकर बढ़ा विवाद

बरामदगी के दौरान पुलिस वाहन खड़ा करने को लेकर एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और स्थानीय महिलाएं व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का एक्शन, कई हिरासत में

स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने छह से सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close