झारखंड: भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत स्थिर, भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल, 104 डिग्री फीवर…लो ब्लड प्रेशर के बाद…

Jharkhand: BJP MLA Purnima Sahu's condition is stable; BJP leaders have visited the hospital. She had a fever of 104 degrees... following a drop in blood pressure...

MLA Purnima Sahu। जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कर निगरानी में रखा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। पूर्णिमा साहू की तबीयत की सूचना पर भाजपा के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत का हाल जाना

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

104 डिग्री बुखार और लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल में भर्ती

देर रात विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें 104 डिग्री तक तेज बुखार और ब्लड प्रेशर काफी कम होने की शिकायत हुई। स्थिति को देखते हुए परिजन तत्काल उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर निगरानी और उपचार के लिए उन्हें सीसीयू में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे अस्पताल

विधायक के बीमार होने की खबर मिलते ही उनके ससुर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर पूर्णिमा साहू की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी जाना हालचाल

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Aditya Sahu ने भी टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और सुबोध सिंह गुड्डू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विधायक पूर्णिमा साहू की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है और उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है तथा चिंता की कोई गंभीर बात नहीं है।विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close