झारखंड: मंत्री जी नहाने गए, नौकर ‘सोना-चांदी’ लेकर हो गया फरार, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के घर से ढाई लाख के जेवर गायब, नौकर पर दर्ज करायी FIR

Jharkhand: Minister went to bathe, servant fled with gold and silver; jewelry worth ₹2.5 lakh missing from former minister Dulal Bhuiyan's home; FIR lodged against the servant.

Jamshedpur Theft News: झारखंड के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता दुलाल भुइयां के घर में ऐसी चोरी हुई कि सुनकर लोग भी हैरान हैं। मंत्री जी बाथरूम में नहाने गए और उधर नौकर सफाई के बहाने कमरे में घुसकर सोने के जेवरों से भरा पर्स लेकर रफूचक्कर हो गया। अब मामला थाने तक पहुंच गया है और पुलिस आरोपी नौकर की तलाश में जुटी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाथरूम गए मंत्री, अलमारी से उड़ गया सोने का पर्स

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने घरेलू नौकर रामू कुमार और उसके रिश्तेदार रजनी मल्लिक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के मुताबिक 21 जून की सुबह वे स्नान के लिए जाने से पहले अपनी सोने की चेन और कीमती रत्न जड़ित अंगूठियां अलमारी में रखकर गए थे। उनकी पत्नी ने भी अपनी सोने की अंगूठी उसी पर्स में रख दी थी। लेकिन जब नहाकर और पूजा-पाठ कर वापस लौटे तो अलमारी में रखा पर्स गायब था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सफाई करने आया, सफाया करके चला गया!

चोरी के मामले पर पूर्व मंत्री का आरोप है कि आमतौर पर नौकर रामू उनके घर से निकलने के बाद ही कमरे की सफाई करता था। लेकिन घटना वाले दिन जैसे ही वे बाथरूम में गए, रामू सफाई के बहाने कमरे में पहुंच गया।कुछ ही मिनटों में कमरे की ऐसी सफाई हुई कि सोने के जेवरों से भरा पूरा पर्स ही गायब हो गया। जब घरवालों ने तलाश शुरू की तो रामू का भी कहीं पता नहीं चला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

फोन किया तो बोला- “बीमार हूं”

जेवर गायब होने के बाद जब रामू को फोन किया गया तो उसने बीमारी का बहाना बनाकर वापस आने से मना कर दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री ने उसके रिश्तेदार रजनी मल्लिक को बुलाया, जिसने रामू को नौकरी दिलवाई थी।हालांकि पूछताछ के दौरान रजनी मल्लिक ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया।

 

अंगूठियां नहीं, पूरा ‘रत्न भंडार’ था

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां का कहना है कि चोरी हुई अंगूठियां सामान्य नहीं थीं। सभी सोने की अंगूठियों में महंगे ज्योतिषीय रत्न जड़े हुए थे। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

हाई-प्रोफाइल मामला, पुलिस एक्टिव मोड में

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नौकर और उसके सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर बरामद कर लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close