रांची में दिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अलग अंदाज, खुद ड्राइव कर पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को दिया झारखंड आने का न्योता
Chief Minister Hemant Soren was seen in a different avatar in Ranchi; he drove himself to Jonha Falls and invited tourists to visit Jharkhand.

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर अपने सहज और सरल अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी आम लोगों की तरह प्रकृति के बीच समय बिताना और खुद वाहन चलाकर पर्यटन स्थलों तक पहुंचना उनकी खास पहचान बन चुका है। रविवार की छुट्टी के दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कु पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई
प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास…
जहाँ जंगल जीवन हैं, झरने संगीत हैं,
हरियाली की गोद में बसता झारखंड अद्वितीय है📌 जोन्हा फॉल, रांची@VisitJharkhand pic.twitter.com/P1Y7ixqk59
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची से कुछ दूरी पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, स्थानीय फलों का स्वाद चखा और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय बातचीत भी की। अपने इस दौरे की तस्वीरें और अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा,
“जहाँ जंगल जीवन हैं, झरने संगीत हैं, हरियाली की गोद में बसता झारखंड अद्वितीय है।”
उन्होंने कहा कि जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों, घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बहती निर्मल जलधारा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। यहां बिताए गए कुछ पल उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि झारखंड वास्तव में प्रकृति का अनुपम उपहार है।
आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई
प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास… pic.twitter.com/cS23Rbyp4z
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा केवल राज्य की नहीं, बल्कि सभी की साझी धरोहर है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने लोगों से झारखंड घूमने की अपील करते हुए कहा कि राज्य का हर इलाका अपने अलग रंग, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्यटकों का स्वागत करता है।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा,
“झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है… जोहार।”
मुख्यमंत्री के इस सादगी भरे अंदाज और प्रकृति प्रेम की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही है। लोग इसे झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने की सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।









