July 2026 Festival List: जुलाई में कब है जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी और सावन की शुरुआत? देखें पूरी लिस्ट

July 2026 Festival List: जुलाई 2026 में कब है जगन्नाथ रथयात्रा, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, गुप्त नवरात्रि और सावन की शुरुआत? देखें जुलाई 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची।

July Festival Calendar। बुधवार से नये महीने की शुरुआत हो रही है। नया महीने यानि साल 2026 का जुलाई महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा और सावन मास की शुरुआत जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और इसी के साथ चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

तारीख व्रत / त्योहार
03 जुलाई (शुक्रवार) संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई (शुक्रवार) योगिनी एकादशी
12 जुलाई (रविवार) रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 जुलाई (बुधवार) आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई (गुरुवार) भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
21 जुलाई (मंगलवार) मासिक दुर्गाष्टमी
25 जुलाई (शनिवार) देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
26 जुलाई (रविवार) रवि प्रदोष व्रत
29 जुलाई (बुधवार) गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा
30 जुलाई (गुरुवार) श्रावण (सावन) मास प्रारंभ
जुलाई में कब बदलेंगे ग्रह?
4 जुलाई- शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.
16 जुलाई- सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे.
27 जुलाई- शनि मीन राशि में वक्री होंगे.

जुलाई 2026 के चार सबसे बड़े धार्मिक पर्व

1. भगवान जगन्नाथ रथयात्रा – 16 जुलाई
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी। लाखों श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में शामिल होकर भगवान के दर्शन करेंगे।

2. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि – 15 से 23 जुलाई
गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से साधकों और तांत्रिक साधना करने वालों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और दस महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

3. देवशयनी एकादशी और चातुर्मास – 25 जुलाई
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह की योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ होता है। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

4. गुरु पूर्णिमा और सावन की शुरुआत – 29 और 30 जुलाई
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह दिन गुरु और महर्षि वेदव्यास के सम्मान को समर्पित होता है। इसके अगले दिन 30 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय श्रावण (सावन) मास शुरू होगा। पूरे सावन माह में शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close