मुखबिरी के शक में युवती के घर चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, TSPC के नाम से दहशत फैलाने की कोशिश, गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी

लातेहार। झारखंड में एक बार फिर नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है। नक्सलियों ने एक युवती के घर पर पर्चा लगाकर मुखबरी ना करने की चेतावनी दी है। मामला नक्सल प्रभावित झारखंड के लातेहार जिले का है। जहां प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के नाम से एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।

मनिका थाना क्षेत्र के माइल गांव में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसके घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपका दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सेमरहट टोला निवासी कमलेश प्रसाद के घर पर अज्ञात लोगों ने पोस्टर चिपकाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टर में उनकी बेटी सीमा कुमारी पर पुलिस को उग्रवादी संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही परिवार को चेतावनी दी गई है कि सीमा को घर से बाहर निकाल दें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस मामले में उग्रवादी एंगल के साथ-साथ पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सीमा कुमारी की मां राधिका देवी लातेहार जिला सांख्यिकी विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पोस्टर वास्तव में उग्रवादी संगठन ने लगाया है या किसी ने निजी रंजिश के चलते टीएसपीसी का नाम इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close