Infosys के नए CEO-Designate को CM हेमंत सोरेन की बधाई, झारखंड में AI और टेक्नोलॉजी साझेदारी को लेकर जताई बड़ी उम्मीद

दावोस में हुई मुलाकात का किया जिक्र, बोले- अशिष कुमार दाश के नेतृत्व में झारखंड को मिलेंगे नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंफोसिस के नए CEO-Designate बनाए जाने पर अशिष कुमार दाश को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी दूरदर्शी सोच, नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता और कंपनी के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान अशिष कुमार दाश से मुलाकात का अवसर मिला था। उस दौरान झारखंड में खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और राज्य के युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई थी।

हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि अशिष कुमार दाश के नेतृत्व में इंफोसिस और झारखंड के बीच सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से राज्य में नवाचार, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन और तकनीक आधारित समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अशिष कुमार दाश को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में झारखंड तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close