ब्रेकिंग- झारखंड में इनकाउंटर:  देर रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बीच एक गुर्गे को लगी गोली

Encounter in Jharkhand: Late-night clash between police and a gangster; an associate was shot during the exchange of fire, and one person was arrested.

हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास पुलिस की नजर संदिग्ध बाइक सवारों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close