झारखंड में प्रोफेसर भर्ती पर अचानक ब्रेक! 6,524 पदों की पूरी प्रक्रिया बदली, अब JPSC नहीं करेगा नियुक्ति

सरकार का बड़ा फैसला—असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती अब नए विश्वविद्यालय सेवा आयोग से होगी, उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ सकता है

रांची: झारखंड में सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से चल रही असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। अब इन पदों पर भर्ती झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से कराई जाएगी।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक सुधीर बाड़ा ने इस संबंध में JPSC सचिव को पत्र भेजकर मौजूदा भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6,524 पदों पर होगी नई भर्ती

सरकार के अनुसार, सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में 5,173 शिक्षकों के पदों का पुनर्गठन किया गया है और 1,351 नए पद सृजित किए गए हैं।

इसके बाद शिक्षकों के कुल पदों की संख्या बढ़कर 6,524 हो गई है। फिलहाल इन पदों के लिए रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती में हो सकती है देरी

अब भर्ती की जिम्मेदारी नए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सौंपे जाने के कारण पूरी चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ सकती है। ऐसे में नियुक्तियों में पहले की तुलना में अधिक समय लगने की आशंका जताई जा रही है।

JPSC में पहले से चल रही थी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, JPSC विश्वविद्यालयों में अधिकारियों के करीब 23 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था। लेकिन सरकार के नए फैसले के बाद विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का पूरा ढांचा बदल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JPSC की आंतरिक गतिविधियां भी चर्चा में

इसी बीच JPSC कार्यालय में हाल में हुई CID की छापेमारी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर भर्ती प्रक्रिया से संबंध नहीं बताया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग के भीतर प्रशासनिक मतभेद और कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष की भी चर्चाएं हैं। वहीं, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल अभ्यर्थियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग नई भर्ती प्रक्रिया कब शुरू करता है और 6,524 पदों पर नियुक्ति का विस्तृत कार्यक्रम कब जारी किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close