ब्रेकिंग : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के घर पर CID छापा, पुलिस फोर्स के साथ पहुंची है टीम, चल रही दस्तावेजों की जांच

Breaking: CID raids the residence of former JPSC Chairman L. Khiangte; a team has arrived with a police force, and an examination of documents is underway.

रांची। झारखंड में JPSC को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर आयी है। CID की टीम ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते? के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद CID की टीम उनके आवास पर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांगते के आवास पर CID के 6-8 अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेजों की चल रही है जांच

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह CID की टीम पर्याप्त पुलिस बल के साथ एल खियांग्ते के आवास पर पहुंची. टीम ने घर के भीतर मौजूद विभिन्न दस्तावेजों, फाइलों और रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की. जांच अधिकारी JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं और उन रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं, जिनका संबंध परीक्षा प्रक्रिया, प्रशासनिक निर्णयों और चयन प्रक्रिया से हो सकता है. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसे लेकर CID की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी तक इस संदर्भ में विशेष कोई जानकारी नहीं मिली है। एल. खियांग्ते ने मंगलवार देर शाम ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा राजभवन भेजा था। दरअसल, मंगलवार को आयोग के दफ्तर पर सीआईडी (CID) की छापेमारी के तुरंत बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। वह लंबे समय से विवादों में थे और आयोग के अन्य सदस्य भी उनकी कार्यप्रणाली का लगातार विरोध कर रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मूल रूप से मिजोरम के आदिवासी समुदाय से आने वाले एल. खियांग्ते इतिहास विषय में स्नातक हैं। वे झारखंड के मुख्य सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (ATI) के महानिदेशक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

 

कौन हैं 1988 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी एल. खियांग्ते?

लालबिआकतलुआंगा खियांग्ते (एल. खियांग्ते) 1988 बैच के झारखंड कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। मिजोरम के निवासी और आदिवासी समुदाय से आने वाले खियांग्ते का जन्म 26 अक्टूबर 1964 को हुआ। इतिहास में स्नातक (ग्रेजुएट) खियांग्ते ने झारखंड में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (ATI) में महानिदेशक जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। 31 अक्टूबर 2024 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें मार्च 2025 में जेपीएससी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close