Dhanbad News: NEET पेपर लीक पर धनबाद में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर मांगा इस्तीफा

रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

धनबाद: NEET पेपर लीक मामले को लेकर धनबाद में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

यूथ कांग्रेस के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” और “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि NEET पेपर लीक की घटना से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से जुड़े सवाल पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई अपने तरीके से लड़ रही है और आगे भी उनकी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close