Weather Alert: 14 राज्यों में आज बारिश का कहर! कहीं बाढ़ तो कहीं लैंडस्लाइड ने बढ़ाई आफत, जानिए आपके राज्य का हाल

Weather News Today: देशभर में मानसून का रौद्र रूप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हैं, जबकि गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD के अनुसार आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे नॉर्थ ईस्ट में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


असम में बाढ़ से तबाही, 5 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के 5 जिलों के 763 गांव जलमग्न हैं और 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। लगातार बारिश और बाढ़ से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है।

चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना, NDRF, SDRF, फायर विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने भी केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात कर हालात की जानकारी ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बारिश के बाद कई इलाकों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। डोडा जिले में चिनाब नदी उफान पर है, जिससे कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

वहीं बनिहाल के रामसू ब्लॉक के गंगरू क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद हो गया। प्रशासन मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। गंगा, यमुना सहित 10 नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि घाघरा, शारदा समेत 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बलिया में नदी कटान के चलते एक मकान देखते ही देखते घाघरा नदी में समा गया। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत और बहराइच के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।


गुजरात में बारिश ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

गुजरात में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अहमदाबाद में लगातार बारिश ने पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। गैलॉप्स इंडस्ट्रियल पार्क में फंसे 900 से अधिक मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF, SDRF, कोस्ट गार्ड और सेना को रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा।


लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। जिन इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, वहां राहत एवं बचाव दल लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close