QR Code स्कैन करते समय रहे सावधान: एक गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, जाने क्या है यह स्कैम, और इससे कैसे बचें…

रांची: ऑनलाइन स्कैम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से लोगों को हमेशा सावधान रहने के लिए कहा जाता है। अभी क्यूआर कोड स्कैम भी चल रहा है। इससे आप जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन करेंगे आपके पैसे स्कैमर्स के अकाउंट में पहुंच जाएंगे। पहले भी कई सिक्योरिटी रिसर्च फर्म इसको लेकर रिपोर्ट कर चुके हैं।

क्यूआर कोड स्कैन नया नहीं है। ओएलएक्स पर भी कई बार लोग इस इस काम का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक महिला ने ओएलएक्स पर कुछ प्रोडक्ट को बेचने के लिए लिस्ट किया। उसे खरीदने के लिए स्कैमर ने मैसेज किया। वह लिस्ट प्राइस पर ही प्रोडक्ट को खरीदने के लिए तैयार था इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर महिला को क्यूआर कोड सेंड किया। स्कैमर का दावा था वह महिला को पेमेंट करना चाहता है। पेमेंट रिसीव करने के लिए फोन पर या गूगल पर से कोड को स्कैन करें और यूपीआई पिन एंटर करें।

QR Code स्कैन करते समय रहे सावधान

ऐसा करते ही महिला के अकाउंट से पैसे कट गए। जिसको लेकर साइबर।क्राइम में रिपोर्ट किया गया। इसके अलावा क्यूआर कोड को लेकर एक और स्कैम किया जाता है। जहां स्कैमर पब्लिक प्लेस पर जैसे पेट्रोल पंप या शॉप में लगे क्यूआर कोड को अपने Qr-code से बदल देते हैं। ऐसे में पेमेंट करने पर स्कैमर के अकाउंट में पैसे चले जाते हैं इसके बारे में कभी बाद में पता चलता है इस वजह से किसी को शॉप पर पेमेंट करते समय जवाब क्यों हर कोड स्कैन करें तो एक बार वेरीफाइड नाम को लेकर दुकानदार से जरूर कंफर्म करें।

अगर किसी क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आपको अंजाम वेबसाइट पर री डायरेक्ट किया जा रहा है तो सावधान हो जाएं। आपको बता दें कि किसी भी पेमेंट को रिसीव करने के लिए आपको कोई UPI पिन एंटर करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में कोई आपको पेमेंट सेंड करने के बदले क्यूआर कोड स्कैन करने को कह रहा है तो ऐसा ना करें और इसके बारे में साइबर थाने में रिपोर्ट करें।

Related Articles

close