झारखंड: JPSC गड़बड़ी केस में बड़ा मोड़! जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने चली जमानत की चाल, अब अदालत में होगा फैसला

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनके वकील ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है। अब इस याचिका पर अदालत में सुनवाई होगी।
CID की जांच में गिरफ्तार हुए थे एल ख्यांग्ते
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।
मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी की ओर से परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप भी एल ख्यांग्ते पर लगाया गया है।
अब अदालत में तय होगी जमानत की तस्वीर
बेल पिटीशन दाखिल होने के बाद अब सबकी नजर CID की विशेष अदालत की सुनवाई पर है। अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका पर फैसला करेगी।
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसमें एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों के बीच पूर्व अध्यक्ष की जमानत याचिका ने केस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।












