खेल-खेल में 5 साल की बच्ची ने निगल लिया 50 ग्राम का सोने का बिस्किट, पेट में पहुंचते ही मच गया हड़कंप… डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

China News: चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेल-खेल में महज 5 साल की बच्ची ने गलती से 50 ग्राम का सोने का बिस्किट निगल लिया। कुछ ही देर में मामला इतना गंभीर हो गया कि बच्ची को अस्पताल ले जाना पड़ा। जांच में जब डॉक्टरों को बच्ची के पेट के अंदर जो चीज मिली, उसे देखकर वे भी हैरान रह गए। हालांकि, डॉक्टरों ने बेहद नाजुक एंडोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए बिस्किट को बाहर निकालकर बच्ची की जान बचा ली।

पेट में फंसा था 4 सेंटीमीटर लंबा सोने का बिस्किट

यह घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच के लिए किए गए एक्स-रे में पता चला कि करीब 4 सेंटीमीटर लंबी और बेहद ठोस सोने की ईंट जैसी बिस्किट बच्ची के पेट की गैस्ट्रिक कैविटी में फंसी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बिस्किट काफी भारी और सख्त था। इसके कारण बच्ची के पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचने, इंटरनल ब्लीडिंग होने और यहां तक कि पेट या आसपास के अंगों में छेद होने का खतरा था।

कई जगह लेकर पहुंचे थे परिजन, फिर यहां मिली मदद

बच्ची के परिजन उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे कई स्थानीय क्लीनिकों में लेकर गए थे। हालांकि, वहां इमरजेंसी एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद बच्ची को बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑपरेशन के लिए थी बेहद कम जगह, फिर डॉक्टरों ने किया कमाल

कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े अस्पताल के डॉक्टरों के सामने चुनौती काफी बड़ी थी। पेट के अंदर फंसे सोने के बिस्किट को निकालने के लिए बेहद सावधानी की जरूरत थी, क्योंकि जरा सी चूक बच्ची के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।

डॉक्टरों की टीम ने इंट्रा-ऑपरेटिव एंडोस्कोपी तकनीक और स्नेयर की मदद ली। बेहद नाजुक प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने कुछ ही मिनटों में बिस्किट को पेट से बाहर निकाल लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोना बाहर निकलते ही मिली राहत, अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ

बिस्किट बाहर निकालने के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि छोटे बच्चों के आसपास रखी छोटी या भारी वस्तुएं कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं। खेलते समय बच्चे कब किसी चीज को मुंह में डाल लें, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के आसपास ऐसी वस्तुएं रखने से खास तौर पर बचना चाहिए जिन्हें वे आसानी से निगल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close