BREAKING: जिसे पकड़ने से कांपती थीं एजेंसियां…वाराणसी में मौत का खेल खेलने पहुंचा था 30 लाख का इनामी नक्सली…पुलिस से मुठभेड़ में हुआ खात्मा…

झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मारा गया, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल; अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

वाराणसी में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम का सामना झारखंड के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह से हो गया। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू मारा गया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान उसने एटीएस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक DSP और हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गए।

बाइक से जा रहा था, अचानक शुरू हो गई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू रविवार तड़के अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि रुकने के बजाय बृजेश मोटरसाइकिल से कूद गया और एटीएस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद घायल बृजेश को रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 लाख रुपये का था इनाम

बृजेश गंझू पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, झारखंड सरकार की ओर से उस पर 25 लाख रुपये और NIA की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और IG ऑपरेशन्स नरेंद्र सिंह ने बताया कि IG STF से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मारा गया। उन्होंने यह भी बताया कि बृजेश प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी यानी TPC से जुड़ा था और NIA की ओर से कई मामलों में वांटेड था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

TPC का कमांडर होने का दावा

पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित लूटू गांव का रहने वाला था। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC में कमांडर की भूमिका में था।

उसके खिलाफ टेरर फंडिंग, रंगदारी, नक्सली गतिविधियों को संचालित करने, विकास कार्यों में बाधा डालने और पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर हमले समेत कई गंभीर मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।

NIA की हिट लिस्ट में भी था नाम

पुलिस के मुताबिक, बृजेश गंझू सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से वांटेड था। NIA ने भी उसे कई मामलों में वांटेड घोषित किया था। झारखंड में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।

वाराणसी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति तथा मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close