झारखंड: पति-पत्नी के झगड़े का खूनी अंजाम! पहले करंट लगाया, फिर पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, अब खुद का गला काटा

जामताड़ा के नौहथिया गांव में घरेलू विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया।

जामताड़ा। पति-पत्नी की लड़ाई का खूनी अंजाम सामने आया है। पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बाद में खुद अपना भी गला रेत लिया। मामला झारखंड के जामताड़ा जिले का है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे पति ने कथित तौर पर टांगी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने भी चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मनोज रजवार बताया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बिजली के करंट से हमला, फिर टांगी से वार

जानकारी के मुताबिक, मनोज रजवार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार के घर से लौटा था। रात में खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने पहले पत्नी बसंती देवी पर बिजली के करंट से हमला किया। इसके बाद टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पत्नी की हत्या के बाद खुद पर भी किया हमला

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घरेलू विवाद के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। आरोपी की स्थिति और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close