SI-ASI की मौत : दो पुलिस अफसर के मौत पर शोक में डूबा पुलिस महकमा…. जताया शोक

खूंटी: जिला में दो पुलिस वालों की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग शोक में है। एसआई देवनंदन प्रसाद का देहांत हार्टअटैक के कारण धनबाद में हो गया। वह छुट्टी समाप्ति के बाद लौट रहे थे। जबकि सब इंस्पेक्टर रूपा सुंडी की मौत रांची के मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई।

जानकारी के अनुसार देवनंदन प्रसाद खूंटी थाना में पदस्थापित थे। लेकिन उनके फेफड़े में इंफेक्शन का वेल्लोर अस्पताल में इलाज चल रहा था। बिगड़ती तबीयत के कारण छुट्टी लेकर देवनंदन वेल्लोर गए थे और उसके बाद अपने घर बिहार के मुंगेर लौटे थे। छुट्टी खत्म होते ही वे अपने दामाद के साथ मुंगेर से खूंटी लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में हृदय गति रुकने से धनबाद में ही उनकी मौत हो गई।

रूपा सुंडी खुटे जिले के सब इंस्पेक्टर थे। जिनकी पूर्व माह मुरहू थाना में थी। उसके बाद पुलिस लाइन भेजा गया था। किडनी और लिवर में इन्फेक्शन होने के कारण रांची के मेडिका हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रूपा सुंडी की एक 7 साल की बच्ची और एक एक 11 साल का बेटा है। दोनों पदाधिकारी अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस परिवार इस घटना से शोकाकुल है। इधर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रसाद रजक ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है और इस घटना से खूंटी पुलिस को काफी क्षति हुई है।

Related Articles

close