बाबा क्लीनिक अब बन गया न्यू लाइफ हॉस्पिटल… होगा सस्ते में इलाज… डा रविकांत सिंह ने किया उद्घाटन

कोडरमा स्वर्गीय डॉक्टर सुभाष देव शर्मा के बिल्डिंग में बाबा क्लिनिक का नाम परिर्वतन कर न्यू लाइफ हॉस्पिटल रख उद्घाटन किया गया। मौके पर संचालक पवन कुमार रजक एवं सहयोगी कुलदीप पंडित , सतीश पंडित, अमित कुमार ,सरवन कुमार, आयुष पांडे उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रविकांत सिंह सहित डॉ बी एस अग्रवाल ,डॉक्टर प्रेम कुमार, डॉ कांति शर्मा , डॉक्टर आर के प्रसाद , जिला परिषद महादेव राम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, बरही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, श्यामदेव यादव, संजय वर्णवाल, नारायण पांडे ,अनिल पांडेय, संजय पांडे, प्रदीप पांडेय, पीयूष पांडेय , वीरेंद्र पांडे, इंद्रदेव पांडे ,अभिमन्यु पांडे ,एवं चंदवारा प्रखंड के ग्रामीण उपस्थित थे।

डॉ रविकांत सिंह ने नारियल फोड़ एवं रिबन काट कर न्यू लाइफ हॉस्पिटल उद्घाटन किया। संचालक पवन कुमार ने बताया कि हमारे न्यू लाइफ हॉस्पिटल में पेट संबंधित सारे बीमारी का उपचार स्पेशलिस्ट डॉक्टर के द्वारा एवं पेट से संबंधित सर्जरी भी किया जाएगा। और उन्होंने यह भी कहा की कम से कम खर्च में उपचार किया जाएगा और हमारे हॉस्पिटल में शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे ।

विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने बताया कि यह हॉस्पिटल करीब 25 सालों से हैं जो स्वर्गीय डॉक्टर सुभाष देव शर्मा जी के नेतृत्व में चल रहा था। कम से कम खर्च में बेहतर इलाज किये जाने से यह हॉस्पिटल पूरे चंदवार प्रखंड में जाना जाता था। उन्होंने न्यू लाइफ हॉस्पिटल के संचालक पवन कुमार को बधाई दिया।

Related Articles

close